Uncategorized

शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

धमतरी- आज महाशिवरात्रि के अवसर पर अलसुबह से ही शिवालयो में हर हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। वहीं कल से अखंड महाजलाभिषेक शुरु हुआ था जो कि आज सुबह 5 बजे तक जारी रहा , यह अनवरत 24 घंटे जारी रहा। आज महाशिवरात्रि पर शिवालयों में विशेष पूजा, महाआरती सहित अन्य विविध कार्यक्रम हो रहे। आज सुबह से इतवारी बाजार स्थित किले के बूढ़ेश्वर महादेव, रिसाईपारा के नागेश्वर महादेव, मकई चौक के मकेश्वर, हटकेशर के नागेश्वर महादेव, शिव चौक के बटुकेश्वर महादेव, रुद्री के रुद्रेश्वर, बनियापारा के सिद्धेश्वर महाकालेश्वर, सिहावा चौक के शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भक्तों का तांता लगा। वही महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व किले के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में अखंड महाजलाभिषेक का आयोजन गुरुवार को किया गया, जहां जलाभिषेक करने भक्तो का तांता लगा रहा। इसी तरह अन्य शिवालयों में अखंड जलाभिषेक हुआ। भगवान शिव के जलाभिषेक, पूजा, दर्शन से पुण्य लाभ मिलता है। भगवान शिव को बेलपत्र, जल, दूध, फुहड़ के फूल, भांग आदि अर्पण करने से मनोकामना पूर्ण होती है। महाशिवरात्रि पर्व किले के बूढ़ेश्वर महादेव में धूमधाम से मनाया जा रहा है। कांवरिये रुद्री के रुद्रेश्वर घाट पहुंचकर रुद्रेश्वर धाम में जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की गंगा चित्रोत्पला की महाआरती में शामिल हुए। वहीं भक्तों ने रुद्रेश्वर घाट में आज पुण्य स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई।
वहीं दोपहर को श्री सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर बनियापारा द्वारा पालकी यात्रा निकाली गई । दोपहर बुढ़ेश्वर महादेव का राजभोग आरती, दोपहर को महाभिषेक, रात्रि आरती भोग व रात्रि 11.30 बजे श्रृंगार व मंगल आरती, 12 बजे रुद्राभिषेक होगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न शिवालयों में प्रसादी वितरण किया गया। जिसमें हजार भक्तों ने प्रसादी ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!