Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने धर्म ध्वजा दिखाकर 4 बसों को किया रवाना

नवरात्र महोत्सव: मां मड़वा रानी के दर्शन करने गए धीवर समाज के लोग


धमतरी । मन को शीतलता देने वाली मां शीतला मंदिर धमतरी में नवरात्र महोत्सव की धूम है। इस साल मंदिर में 212 श्रद्धालुओं ने मनोकामना ज्योत जलवाए है। नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को धीवर समाज की ओर से समाजजनों को मां मड़वा रानी (चांपा-कोरबा) की धार्मिक यात्रा कराई गई। आज सुबह 9 बजे महापौर रामू रोहरा ने धर्म ध्वजा दिखाकर समाजजनों को धार्मिक यात्रा के लिए रवाना किया। इस मौके पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर जीवन समाज की ओर से धार्मिक यात्रा कर मां दुर्गा की आराधना का यह पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि धीवर समाज की ओर से सामूहिक रूप से तीर्थ यात्रा का यह पहल बहुत ही अच्छी पहल है। धीवर समाज के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद जगबेड़हा, सचिव सोहन धीवर ने बताया कि समाज की ओर से हर नवरात्र और सावन महोत्सव में समाजजनों को धार्मिक यात्रा कराई जाती है। इससे सामाजिक एकता और भाईचारे की नींव मजबूत होती है। इस मौके पर समाज के संरक्षक परमेश्वर फूटान, होरीलाल मत्स्यपाल, सोनूराम सपहा, शैलेन्द्र नाग, दुर्गेश रिगरी, राजू ओझा, कृष्णा हिरवानी, राजेंद्र शर्मा, पिंटू यादव, हेमंत बंजारे,कुलेश सोनी, गजेंद्र कंवर, अज्जू देशलहरे, कल्याणपुरी गोस्वामी, अर्जुन नाग उमेश नाग यशवंत कोसरिया, गजेश कोसरिया, पतालू नाग,एकलव्य फूटान, विनोद ओझा, सुरेश सपहा समेत बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!