Uncategorized

नि:शुल्क इलेक्ट्रो होमियोपैथी शिविर संपन्न


भखारा। नगर पंचायत पुराना बाजार चौक भखारा में छ0ग0 इलेक्ट्रो होम्योपैथी डॉक्टर्स एसोसिएशन जिला धमतरी एवं आयांश इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा केन्द्र भखारा के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विशाल नि:शुल्क इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति ज्योति हरख जैन (अध्यक्ष- नगर पंचायत, भखारा), अध्यक्षता श्री विष्णु साहू (उपाध्यक्ष- नगर पंचायत भखारा), एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमति पुष्पलता देवांगन (पूर्व अध्यक्ष- नगर पंचायत भखारा), भूपेन्द्र यादव (वार्ड पार्षद), श्रीमति चांदनी चन्द्र प्रकाश साहू, पार्षद, श्रीमति भूपेश्वरी चंदेल- पार्षद, श्री हितेन्द्र साहू- पार्षद, श्री छबिलाल निर्मलकर पार्षद, श्री डुमेन्द्र गंगबेल- पार्षद, श्री रोशन केला-पूर्व पार्षद, रामगोपाल देवांगन- पूर्व जनपद सदस्य, श्री दिनेश साहू भखारा, डॉ. दानी राम साहू ( हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. रूपचंद बनपेला, श्रीमति कविता गजपाल, बी. के. करुणा बहन जी (संचालिका – ब्रम्हाकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेन्टर भखारा), श्रीमति उषा साहू एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपरोक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा डा. काउण्ट सीजर मैटी एवं भगवान धनवंतरी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। उदबोधन की कडी में डॉ0 डीआर सिन्हा (संरक्षक छ0ग0 ई0एच. डॉक्टर्स एसोसिएशन, धमतरी), ने बताया इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं होम्योपैथी दोनो अलग-अलग चिकित्सा पद्धति है। इलेक्ट्रो होम्योपैथी में औषधियां 114 पौधों से रस निकालकर मात्र 38 औषधियां बनाई गई है जो रोगी को त्वरित परिणाम देकर जल्द स्वास्थ्य लाभ देती है गर्भावस्था के दौरान इस औषधि का सेवन लगातार कराया जाय तो नार्मल डिलीवरी होने की 95त्न संभावना होती है। तथा अन्य पुरानी एवं जटिल रोगो पर इलेक्ट्रो होम्योपैथी का चमत्कारिक परिणाम मिलता है। श्री विष्णु साहू जी ने अपने उदबोधन में बताया बताया कि ऐसा शिविर स्वास्थ्य के प्रति लोगों जागरूकता लाता है। श्री हरख जैन जी ने भी चिकित्सा शिविर की तारीफ करते हुए लोगो को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर जनता को निरोगी बनाए रखने इस तरह का शिविर होते रहने की अपेक्षा किए। मुख्य अतिथि श्री ज्योति जैन ने कविता के माध्यम से स्वास्थ्य की परिभाषा बताई और लोगों को लाभ शिविर का लाभ अधिक से अधिक लेने का अहवान किया। करुणा बहन जी ने कहा कि जिस प्रकार शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए पौष्टिक भोजन एवं औषधियाँ जरूरी है उसी प्रकार हमारे मन को स्वस्थ्य रखने के लिए आत्मा पौष्टिक सुविचार और परमात्मा का ज्ञान जरूरी है हमारा मन स्वस्थ्य रहेगा तो तन भी स्वस्थ्य रहेगा। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्योति हरख जैन के कर कमलो द्वारा एक मरीज को दवाई पिलाकर किया गया। उपरोक्त शिविर में लगभग 150 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में डॉ डी. आर. सिन्हा, धमतरी, डॉ. एम.के. सोनबेर, कोलियारी, डॉ. चन्द्रशेखर साहू, भेण्डरा, डॉ. नारायण सिन्हा, खरतुली, डॉ रामेश्वर सोनवानी, पोटियाडीह, डॉ. चम्पेश्वर सोनकर कुरूद, डॉ. कैलाश चन्द्राकर, भठेली, डॉ. घनश्याम साहू, इर्रा, डॉ. रोशन वर्मा, अरौद, डॉ उमेश सिन्हा, तरसीवां, डॉ. संतोष बनपेला, भखारा, डॉ रंजीत निषाद, इर्रा, डॉ मनहरण यादव, गंगरेल, डॉ. श्रीमति तुलसी साहू, भखारा, डॉ श्रीमति निर्मला बनपेला, भखारा ने अपनी नि:शुल्क सेवाये प्रदान किए। मंच संचालन डॉ. मनहरण यादव ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. संतोष बनपेला, भखारा ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!