Uncategorized

गोधली बेला में विवाह हमारा सनातन संस्कार- ताम्रध्वज साहू

जिला साहू संघ धमतरी अध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने पुत्र और पुत्री का वैदिक, सनातन, संस्कृति, संस्कार के अनुरूप गोधली बेला में संपन्न कराया विवाह


धमतरी. जिला साहू संघ धमतरी अध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने पुत्र और पुत्री का विवाह वैदिक, सनातन, संस्कृति, संस्कार के अनुरूप गोधली बेला में संपन्न किया। सामाजिक सकारात्मक संदेश देने की इस आदर्श कार्य की प्रशंसा जनमानस के बीच हो रही है। हमेशा से ही अवनेंद्र साहू और उनका पूरा परिवार सामाजिक धार्मिक कार्यों को सनातन संस्कृति के अनुरूप करने का कार्य प्रयास किया है। वर्तमान परिवेश में दिन में संपन्न हुई यह विवाह उन सभी लोंगो और समाज के लिए मिसाल है जो कहते हैं आजकल विवाह दिन में संभव नहीं है। विवाह कार्यक्रम के साक्षी बने ताम्रध्वज साहू पूर्व गृहमंत्री एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष छ.ग. साहू समाज ने कहा कि दिन में होने वालें विवाह एवं उसके रस्मों को रिश्तेदार व सामाजिकजन साक्षी बनकर देखते-सुनते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। हमारे सनातन संस्कृति संस्कार की परंपरा को आगे बढ़ाने का माध्यम बनते हैं। डॉ. निरेन्द्र साहू प्रदेशाध्यक्ष छ.ग. साहू समाज ने कहा कि हमारे प्रदेश नियमावली में गोधली बेला में होने वालें विवाह को प्राथमिकता दिया गया है। इस आदर्श कार्य को समाज में हमेशा रचनात्मक कार्य करने वाले,संस्कारधानी जिला धमतरी के अध्यक्ष अवनेन्द्र साहू ने किया है। जो सभी के लिए अनुकरणीय है। रामू रोहरा महापौर नगर निगम धमतरी ने कहा कि वर और वधू पक्ष चाहे तो दिन में भी विवाह संभव है। इसके लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!