Uncategorized

आपातकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे काला दिन है-रामू रोहरा

आपातकाल की 50 वीं बरसी पर जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

धमतरी-आपातकाल की 50 वीं बरसी पर जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से खाद्य मंत्री दयालदास बघेल व महापौर रामू रोहरा उपस्थित थे।इस अवसर पर श्री रोहरा ने कहा कि आपातकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे काला दिन है जब सत्तालोलुपता के चलते कांग्रेस पार्टी व्दारा सभी संवैधानिक शक्तियों का उपयोग आपातकाल लागू कर दिया जिसमें किसी को कुछ भी कहने व करने की मनाही थी। आपातकाल में जहां न्यायपालिका समेत प्रेस को भी कुचलने का प्रयास किया गया था। आज की कांग्रेस पार्टी जो बात बात संविधान बचाने की बात करती है उन्हें अपने अतीत में झांककर आपातकाल को याद करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!