Uncategorized

गौ विज्ञान तृतीय चरण की राज्य स्तरीय परीक्षा रायपुर में आयोजित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे मुख्य अतिथि

गौ विज्ञान तृतीय चरण की राज्य स्तरीय परीक्षा कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित की गई.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, मुख्य वक्ता अजीत महापात्रा, अखिल भारती संयोजक गौ सेवा गतिविधि, अध्यक्षता चंद्रशेखर देवांगन प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायपुर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर, विश्वेश्वर पटेल अध्यक्ष गौ सेवा आयोग, सुधीर गौतम अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षा आयोग, आत्मबोध अग्रवाल गौ सेवक एवं समाजसेवी रायपुर, गोपाल यादव कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मंच पर सुबोध राठी प्रांत परीक्षा प्रमुख गौ सेवा संगम, मनोज पांडेय प्रांत सह परीक्षा प्रमुख गौ सेवा संगम की आतिथ्य में संपन्न हुआ। राज्य स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा में शासकीय आईआईटी महाविद्यालय भखारा के छात्र जितेंद्र कुमार पिता भानु राम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जितेंद्र कुमार साहू को तृतीय पुरस्कार स्वरूप 11000 की राशि भुगतान की गई। राज्य स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा में जितेंद्र कुमार ने तृतीय एवं धमतरी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर धमतरी जिले एवं शासकीय आईआईटी महाविद्यालय भखारा का नाम रोशन किया है उनकी इस उपलब्धि पर जिला संयोजक विनोद कुमार पांडेय, दजेंद्र पटेल प्रांत कोऑर्डिनेटर, हनुमान प्रसाद वर्मा जिला समन्वयक गौ विज्ञान, श्रीमती मधुलिका तिवारी जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी, लीलाधर चौधरी जिला समन्वयक गौ विज्ञान, विज्ञान,विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमतरी, कलीराम साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी, राजेश बैस विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुरूद, मनीष कुमार ध्रुव विकासखंड शिक्षा अधिकारी मगरलोड,शेष नारायण गजेंद्र जिला नोडल अधिकारी गौ विज्ञान परीक्षा, श्रीमती शोभा दुबे विकासखंड नोडल अधिकारी धमतरी, पोखन लाल साहू एवं मनोज नेताम विकासखंड नोडल अधिकारी कुरूद, दयाराम साहू एवं देवेश साहू विकासखंड नोडल अधिकारी मगरलोड, एस. के. प्रजापति एवं राजेश तिवारी विकासखंड नोडल अधिकारी नगरी द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!