Uncategorized

181 राईस मिल पंजीकृत, 150 ने किया अनुबंध, 1.77 लाख क्विंटल धान का किया उठाव

राईस मिलरों ने शुरु किया कस्टम मीलिंग कार्य, उठाव में आएगी तेजी, केन्द्रो में जाम से मिलेगी राहत

जिले के 100 खरीदी केन्द्रो से संग्रहण केन्द्रो के लिए व मिलरों द्वारा किया जा चुका है कुल 9 लाख क्विंटल का धान का उठाव

धमतरी। प्रदेश में 14 नवम्बर से समर्थन मू्ल्य पर धान खरीदी शुरु हुई है। जिसके पश्चात जिले के सभी 100 केन्द्रो में धान खरीदी जारी है। लगातार धान की आवक बनी हुई है, लेकिन राईस मिलरों व शासन के मध्य विभिन्न मांगो को लेकर गतिरोध जारी रहा। जिसके चलते राईस मिलर्स कस्टम मीलिंग कार्य से दूरी बनाये हुए थे। जिसके चलते केन्द्रो से उठाव प्रभावित हो रहा था। खरीदी बंद न हो इसलिए शासन द्वारा ट्रांसपोर्टिंग कर खरीदी केन्द्रों से धान को संग्रहण केन्द्रो में भेजा जा रहा है। लेकिन कल राज्य सरकार व राईस मिलरों के बीच पुन: सहमति बनी। इसका असर हुआ कि कल से ही राईस मिलर्स कस्टम मीलिंग कार्य में जुटने लगे है।
जिला विपणन कार्यालय धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 181 राईस मिलर्स कस्टम मीलिंग के लिए पंजीकृत हुए है। जिनमें 150 राईस मिलरों को कस्टम मीलिंग के लिए अनुमति मिली है और सभी 150 मिलरो ने मीलिंग के लिए अनुबंध कराया है। धान उठाव में देरी को देखते हुए शीघ्रता से डीओ आदेश जारी किया जा रहा है। राईस मिलरों के लिए 6.90 लाख क्विंटल का डीओ जारी किया जा चुका है। जिसके विपरीत समाचार लिखे जाने तक 1.77 लाख क्विंटल धान का उठाव मिलरो द्वारा किया जा चुका था। आज से उठाव में और तेजी आएगी। वहीं खरीदी केन्द्रो से 7.35 लाख क्विंटल धान संग्रहण केन्द्र भेजा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 9 लाख क्विंटल से अधिक धान का उठाव खरीदी केन्द्रो से किया जा चुका है
66120 किसानों से खरीदा गया 668 करोड़ का 28 लाख 99498 क्विंटल धान
बता दे कि जिले में अब तक 66120 किसानों से कुल 28 लाख 99498 क्विंटल की खरीदी हो चुकी है। जिसकी राशि लगभग 668 करोड़ से अधिक है। इनमें 144 करोड़ से अधिक की राशि लिंकिंग के माध्यम से कर्ज की राशि काटी गई है। वर्तमान में लगभग 19.86 लाख क्विंटल धान सोसायटियो में जाम है। लेकिन उठाव में तेजी आने से सोसायटियों में धान खरीदी बंद होने की नौबत नहीं आएगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!