Uncategorized

फुटकर विक्रेताओं के लिए सुनहरा अवसर:पीएम स्वनिधि योजना के तहत 15,000 से 50,000 रुपये तक का मिलेगा ऋण

नगर निगम धमतरी में विशेष शिविर का आयोजन

धमतरी। शहर क्षेत्र में ठेला-खोमचा, फेरी तथा खुले में व्यवसाय करने वाले सभी पथ विक्रेताओं के लिए एक अच्छा अवसर है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को 15,000 रुपये से 50,000 रुपये तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में नए आवेदनों को प्राप्त करने हेतु नगर निगम धमतरी द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ऐसे पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को योजना का लाभ प्रदान करना है, जिन्होंने अब तक पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत आवेदन नहीं किया है, ताकि उन्हें स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। शिविर में आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन एवं बैंक लिंकेज से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता भी प्रदान की जाएगी।
आवेदन करने के लिए स्ट्रीट वेंडर्स को आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।नगर निगम धमतरी द्वारा समस्त पात्र स्ट्रीट वेंडर्स पथ विक्रेताओं से अपील की जाती है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में उपस्थित होकर शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक पेंशन शाखा के ऊपर, कार्यालय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन,
नगर निगम धमतरी मे शिविर आयोजित है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!