Uncategorized

धमतरी में स्कूली बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अभियान तेज

कलेक्टर श्री मिश्रा ने 15 दिनों के भीतर एम बी यू अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के दिए निर्देश

धमतरी-भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला धमतरी में 5 से 15 वर्ष एवं 15 वर्ष से अधिक आयु के स्कूली बच्चों के लिए मंडटरी बायोमेट्रिक अपडेट अभियान तेज़ी से संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बच्चों के आधार विवरण को समय पर अद्यतन कर भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या शासकीय बाधा से बचाना है।
इसी क्रम में 9 फ़रवरी को जिले के 13 स्कूलों में आयोजित शिविरों के माध्यम से कुल 849 विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक अपडेट सफलतापूर्वक किया गया। वहीं 10 फ़रवरी को 16 स्कूलों में एम बी यू शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा 11 फ़रवरी को जिले के 22 विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित है। बच्चों की आयु बढ़ने के साथ उनके बायोमेट्रिक विवरणों में परिवर्तन होता है, ऐसे में समय पर अपडेट न होने पर आधार प्रमाणीकरण में विफलता, छात्रवृत्ति, मध्यान्ह भोजन, साइकिल, ड्रेस, लैपटॉप जैसी शासकीय योजनाओं का लाभ रुक सकता है। साथ ही परीक्षा फॉर्म भरने, प्रवेश प्रक्रिया, प्रमाण पत्र निर्माण, डी बी टी भुगतान, बैंक, पैन एवं सिम कार्ड लिंकिंग जैसी सेवाओं में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।इस संबंध में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों का मंडटरी बायोमेट्रिक अपडेट आगामी 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विषय बच्चों के भविष्य से जुड़ा है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।जिला प्रशासन ने जिले के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का एम बी यू अपडेट निर्धारित स्कूल शिविरों अथवा नज़दीकी आधार सेवा केंद्र में समय पर अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में बच्चों को शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!