Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने ली जल विभाग की हाई लेवल मीटिंग

धमतरी। नगर निगम क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से उत्पन्न जल समस्या के समाधान हेतु महापौर रामू रोहरा ने जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर, विभागीय इंजीनियरों, कर्मचारियों एवं भूतपूर्व कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण हाई लेवल मीटिंग ली।बैठक में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्थाओं में सुधार तथा ओवरहेड टंकी से जल आपूर्ति को सुचारु करने पर विस्तार से चर्चा की गई। वर्तमान में शहर में पानी की आपूर्ति तीन अलग-अलग पाइपलाइन (भागीरथी योजना के अंतर्गत, पूर्व में बिछाई गई लाइन एवं 30–35 वर्ष पुरानी लाइन) से हो रही है।महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तय किया गया कि अब तीनों पाइपलाइन की जगह एक ही लाइन से सप्लाई की जाएगी, जिससे पानी अधिक प्रेशर में और सुचारु रूप से घर-घर पहुँचेगा।इसी कड़ी मे शाम 5 बजे पोस्ट ऑफिस वार्ड में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह प्रयोग किया जाएगा। इस दौरान पार्षदगण, जल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, इंजीनियर और वार्डवासी उपस्थित रहेंगे। पुरानी लाइन को बंद कर नई लाइन से कनेक्शन जोड़े जाएंगे तथा जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन पुरानी लाइन में है, उन्हें नई लाइन से जोड़ा जाएगा। सुविधा हेतु इस दौरान टैंकर से जल आपूर्ति की व्यवस्था भी रहेगी।बैठक में पार्षद गण एवं विभाग के कर्मचारी दिनेश शर्मा,पंचराम सिंहा, रघुवीर ठाकुर, तरुण गजेंद्र, प्रहलाद मांडवी,स्वाद गुल खान इंजीनियर कमलेश ठाकुर, लोमस देवांगन तथा जल विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी चंदू सिंहा एवं पुनीत राम सिंहा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!