जेनेसिस कॉलेज में आयोजित हुआ कैरियर काउंसलिंग एवं सोशल इंफ्लुएंसर मीट, छात्रों को मिला भविष्य सुधारने का मार्गदर्शन


जेनेसिस कॉलेज धमतरी में रविवार को 12वीं पास छात्रों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करना तथा सोशल मिडिया के प्रभावशाली व्यक्तियों से संवाद का अवसर उपलब्ध कराना था.इस कार्यक्रम में करियर काउंसलर्स, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एवं कैरियर काउंसलर्स ने भाग लिया। कैरियर काउंसर्भर (डॉ. अरिजीत गोस्वामी) और लोकप्रिय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर (स्पर्श लखीना) नें छात्रों से अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न कैरियर पथों के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने अपने कैरियर को लेकर सवाल पूछे, जिनके उत्तर विशेषज्ञों ने विस्तार से दिए।कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के प्रो. डॉ. गौरव लोहाना द्वारा किया गया। ट्रेनर्स का स्वागत प्रो. ओशिन कटारिया द्वारा किया गया, स्वागत भाषण एवं कॉलेज परिचय प्रो. रितेश सिंह राजपूत द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सीए हरिश नागवानी द्वारा किया गया।छात्र-छात्राओं में सक्षम शर्मा, हर्षित सोनेटा, सुमन साहू, युवराज जैन, समृद्धि जैन, निष्ठा जैन, गुंजन सोरी, रूची ठक्कर, अदिति अग्रवाल, सोनू देवांगन, हिरेन्द्र कुमार साहू आदि उपस्थित थे।उपरोक्त कार्यक्रम में कॉलेज के डॉयरेक्टर प्रितपाल सिंह छाबड़ा, प्राचार्य शिरोमणि सोनी, हेमंत धनकर, जितेन्द्र साहू योगेश साहू एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
