Uncategorized

लोहाणा महिला मंडल धमतरी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस पर दो दिवसीय ध्यान सत्र का किया गया आयोजन

ध्यान के अर्थ, महत्व एवं लाभों पर विस्तार से डाला गया प्रकाश


धमतरी। अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में श्री लोहाणा महिला मंडल, धमतरी द्वारा 20 एवं 21 दिसंबर को दो दिवसीय ध्यान सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह सत्र प्रतिदिन सायं 4 बजे से 5 बजे तक गोला बिडी परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में ध्यान के अर्थ, महत्व एवं लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया, साथ ही ध्यान करने की विधि को सरल रूप में समझाया गया। इस अवसर पर उपस्थित साधकों को पंचकोसी ध्यान का अभ्यास भी करवाया गया। द्वितीय दिवस के सत्र में मानव शरीर में स्थित सात चक्रों के स्थान, उनकी स्थिति, रंग, आकृति एवं प्रभावों की जानकारी दी गई। इसके पश्चात सभी उपस्थित प्रतिभागियों को चक्र साधना ध्यान का अभ्यास करवाया गया। दोनों दिवसों में ध्यान का अभ्यास श्रीमती तृप्ति माणेक द्वारा कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में लोहाणा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती वंदना मीरानी सहित मंडल की सदस्यगण श्रीमती सोनिया पोपट, श्रीमती जनक लोहाना, श्रीमती भावना रायचूरा, श्रीमती सुधा लोहाना, श्रीमती राखी रायचूरा, श्रीमती वीणा गंभीर, श्रीमती नीता रायचूरा, श्रीमती ममता राजपुरिया, श्रीमती सुमन रायचूरा, श्रीमती चंचल राजपुरिया, श्रीमती उषा कोठारी, श्रीमती शोभना भिंडोरा उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त विभिन्न समाजों से श्रीमती लता सोनी, श्रीमती स्मिता पारख, श्रीमती उषा माहेश्वरी, श्रीमती प्रतिभा अग्रवाल एवं श्रुति दुग्गड़ ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर ध्यान योग का लाभ उठाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!