23 से 9 दिवसीय श्रीराम कथा का होगा भव्य आयोजन : पंडित अतुल कृष्ण महाराज के मुखारविंद से कथा श्रवण करने धर्मप्रेमियों में उत्साह है चरम पर
9 दिवसीय विशाल श्रीराम कथा हेतु सज रहा भव्य पंडाल, हजारों भक्त रोजाना करेंगे कथा श्रवण
आयोजक धर्मप्रेमी, समाजसेवी पं. राजेश शर्मा ने धर्मप्रेमियों व सभी समाजजनों से की कथा श्रवण करने उपस्थिति की अपील
आयोजक श्री शर्मा सहित गणमान्य नागरिक रोजाना तैयारियों के बीच पहुंच रहे कथा स्थल

धमतरी। 23 दिसंबर से 9 दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहे है। जिसके लिए कथा स्थल श्रीराम लीला गौशाला मैदान धमतरी में भव्य पंडाल सज रहा है। श्रीराम कथा को भव्यता के साथ सफल बनाने आयोजक समाजसेवी धर्म प्रेमी पं. राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी जुटे हुए है।
बता दे कि श्रीराम कथा के कथावाचक अतुल कृष्ण महराज वृंदावन होंगे। प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से श्रीराम लीला गौशाला मैदान में आयोजित है। पहले दिन दीप प्रज्जवल और कथा प्रारंभ होगी। द्वितीय दिवस 24 दिसंबर को शिव पार्वती विवाह प्रसंग, तृतीय दिवस 25 दिसंबर को श्रीराम जन्मोत्सव प्रसंग, चतुर्थ दिवस 26 दिसंबर को बाल लीला एवं अहिल्या उद्धार प्रसंग, पंचम दिवस 27 दिसंबर को श्रीराम-सीता विवाह एवं श्री पशुराम संवाद प्रसंग होगा, षष्टम दिवस 28 दिसंबर को श्रीराम वनवान एवं केवट प्रसंग, सप्तम दिवस 29 दिसंबर को भरत चरित्र एवं शबरी प्रसंग, अष्टम दिवस 30 दिसंबर को श्री सुंदर कांड, नवम दिवस 31 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक श्रीराम राज तिलक, हवन, पूर्णाहूति एवं महाप्रसादी होगा। आयोजक पं. राजेश शर्मा, जितेन्द्र शर्मा रोजाना कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी समाज के लोगों से उपस्थिति की अपील की है।
दीदी राधिका किशोरी के श्री श्याम कीर्तन, अनामिका अंबर के श्रीराम भक्ति काव्यमयी संध्या को लेकर उत्साह का माहौल
श्रीराम कथा स्थल में 28 व 29 दिसंबर को रात्रि 8 बजे श्री श्याम कीर्तन भजन संध्या का आयोजन भी किया गया है। इस भजन संध्या में दीदी राधिका किशोरी जी मौजूद रहेंगी। जिनके द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जायेगी। भजन संध्या में नृत्य नाटिका भी होगा। श्रीराम कथा आयोजन स्थल रामलीला मैदान में श्रीराम भक्ति की काव्यमयी संध्या का आयोजन 30 दिसंबर मंगलवार को आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक चलेगा। जिसमें सुप्रसिद्ध कवियत्री अनामिका अंबर द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।
पंडित अतुल कृष्ण महाराज के श्रीराम कथा का भक्तों को बेसब्री से इंतजार
धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा द्वारा आयोजित होने वाली पंडित अतुल कृष्ण महाराज जी वृंदावन की अद्भुत ,अलौकिक, अद्वितीय मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी की कथा के श्रवण करने हेतु धमतरी सहित आसपास के कई जिलों के धर्मप्रेमियों में उत्साह का माहौल है। भक्तों को पं. अंतुल कृष्ण मुखारविंद से कथा श्रवण करने का बेसब्री से इंतजार है। उल्लेखनीय है कि धर्मप्रेमियों व सनातनियों के लिए श्रीराम कथा का आयोजन एक उत्सव के सामान है। जिससे धमतरी वासी स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहे है।
