Uncategorized

47 लाख क़े 9 इनामी हार्डकोर नक्सलियो ने किया आत्म समर्पण,आई जी रायपुर अमरेश मिश्रा ने प्रेसवार्ता लेकर किया खुलासा

नक्सलियो ने इंसास रायफल 2,मैगजीन 3, राउण्ड 37, एसएलआर रायफल 2, मैगजीन 4, राउण्ड 18, कार्बाइन 1 नम, मैगजीन 2, राउण्ड 12, भरमार बंदूक 1 नग, 1 रेडियो सेट, (वॉकी-टॉकी) सहित दैनिक उपयोगी सामग्री क़े साथ किया समर्पण

आई जी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने आज धमतरी एसपी ऑफिस मे प्रेस वार्ता लेकर 9 नक्सलियो क़े आत्म समर्पण की विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इस दौरान ऐसपु सूरज सिंह परिहार भी उपस्थित रहे.
आई जी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने बताया कि शासन द्वारा प्रतिबंधित संगठन उड़ीसा राज्य कमेटी के धमतरी गरियाबंद नुआपाड़ा डिवीजन के नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी तथा मैनपुर एलजीएस का अपने धारित हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया गया जिनमे ज्योति उर्फ जैनी उर्फ रेखा 28 वर्ष ग्राम-पेहा कोरना, थाना एवं जिला बीजापुर,वर्ष 2006 को नक्सल संगठन में शामिल होकर बीजापुर जिले में सक्रिय रही। वर्ष 2023 को में धमतरी गरियाबंद नुआपाड़ा डिवीजीन में सक्रिय रही।डीव्हीसीएम सीतानदी एरिया कमेटी सचिव, 8 लाख रूपये के ईनामी, इंसास हथियार के साथ,उषा उर्फ बालम्मा 45 वर्ष ग्राम चंद्रावली जिला मंचीराला, तेलंगाना डीव्हीसी टेक्नीकल विभाग छग० में भ्रमण कर माओवादी नक्सलियों के हथियारों की रिपेयरिंग करना।मैनपुर के नालूडीह के एनकाउंटर जिसमें प्रमोद मारा गया था में शामिल था डीव्हीसीएम टेक्निकल (डीजीएन) 8 लाख रूपये के ईनामी, इंसास हथियार के साथ,रामदास मरकाम उर्फ आयता उर्फ हिमांशु, पूर्व गोबरा एलोएस कमांडर वर्तमान नगरी एसीएम,5 लाख ईनामी, एसएलआर हथियार के साथ,रोनी उर्फ उमा सीतानदी एरिया कमेटी कमांडर 5 लाख ईनामी, कार्बाइन हथियार के साथ, निरंजन उर्फ मोदिया सीनापाली एससीएम टेक्निकल (डीजीएन) 5 लाख रूपये का ईनामी, एसएलआर हथियार के साथ,सिंधु उर्फ सोमड़ी एसीएम 5 लाख रूपये के ईनामी, भरमार हथियार के साथ,रीना उर्फ चिरो एसीएम सीनापाली एरिया कमेटी,एलजीएस 5 लाख ईनामी, अमीला उर्फ सन्नी एसीएम मैनपुर एलजीएस 5 लाख रूपये के ईनामी,लक्ष्मी पूनेम उर्फ आरती उषा की बॉडी गार्ड, 1 लाख रूपये के ईनामी,9 माओवादियों द्वारा 5 आटोमेटिक हथियार, 1 भरमार बंदूक के साथ शामिल है.जिला धमतरी में आत्मसमर्पण वाले कुल 47 लाख की ईनामी माओवादियों का आत्मसमर्पण हुआ.
जिले में सक्रिय समस्त माओवादी एरिया कमेटियों को सम्पूर्ण रूप से समर्पण कराने हेतु शासन के आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के माध्यम से निरंतर अपील किया जा रहा था। लगातार धमतरी पुलिस की टीम, डीआरजी एवं सीआरपीएफ के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के तहत निरंतर चल रहे प्रयास एव दबाव से प्रभावित होकर प्रतिबंधित संगठन उड़ीसा राज्य कमेटी के धमतरी गरियाबंद नुआपाड़ा डिवीजन के नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी, मैनपुर एलजीएस तथा गोबरा एलओएस के सकिय 9 हार्डकोर नक्सली कुल 47 लाख के ईनामी माओवादियों द्वारा हिंसा एवं विनाश के मार्ग को त्याग कर अपने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया जा रहा है। उक्त माओवादियों द्वारा अपने साथ इंसास रायफल 02 नग, मैगजीन 03, राउण्ड 37, एसएलआर रायफल 02 नग, मैगजीन 04, राउण्ड 18, कार्बाइन 01 नम, मैगजीन 02, राउण्ड 12, भरमार बंदूक 01 नग, 01 रेडियो सेट, (वॉकी-टॉकी) इत्यादि दैनिक उपयोगी सामग्री लाया गया है।सभी नक्सली कई अपराधो मे शामिल रहे है और कई मामले इन पर दर्ज है.

*मिलेगा आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति का मिलेगा लाभ,सामुदायिक पुलिसिंग माँ मिला फायदा*

शासन की आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति के तहत समर्पण करने पर पद अनुरूप ईनाम राशि की सुविधा, हथियार के साथ समर्पण करने पर ईनाम राशि की सुविधा, बीमार होने पर स्वास्थ्य सुविधा, आवास की सुविधा, रोजगार की सुविधा को देखते हुये इनके कई माओवादी साथी (अजय भूमिका, टिकेश, प्रमीला इत्यादि) आत्मसमर्पण कर शासन के इन्ही योजनाओं का लाभ उठा रहे है, जिसके बारे में इन लोगो को पोस्टर, बैनर,पाम्लेट तथा आत्मसमर्पित नक्सलियों के हाथों से लिखी गयी अपील व स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से संदेश दिया जाता था, इसके अतिरिक्त दूरदराज के नक्सल प्रभावित गांवो में लगातार सिविक एक्शन के तहत युवाओं में खेल प्रतियोगिता करायी जा रही थी। धमतरी पुलिस द्वारा जंगल गांवों में प्रचारित्त समर्पण नीति के पोस्टर-पाम्पलेट मिलते थे, जिससे इनके मन में विवार आया कि ये लोग क्यों जंगल में पशुओं की तरह दर-दर भटक रहे है। माओवादियों की खोखली हो चुकी विधारधारा, जंगल की परेशानियां, शासन की पुनर्वास नीति तथा आत्नसमर्पित साथियों के खुशहाल जीवन से प्रभावित होकर ये लोग भी अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिताने के लिए आत्मसर्मपण के मार्ग को अपनाये है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!