Uncategorized

कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त बंदियों को रिहाई उपरांत पात्रता के आधार पर स्वरोजगार हेतु उपलब्ध कराया जावेगा आर्थिक सहायता व ऋण

जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं तथा इंडियन ओवरसीज बैंक के मध्य हुआ एम.ओ.यू.

जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश क़े विभिन्न जेलों में कैदियों तथा बंदियों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रिहाई उपरांत अनेक बंदियों को स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता एवं ऋण की आवश्यकता होती है।रिहाई उपरांत अनेक बंदियों को स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता एवं ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं तथा इंडियन ओवरसीज बैंक के मध्य एम.ओ.यू. निष्पादित किया गया है।इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा जेल में परिरूद्ध बंदियों, जो कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त हैं या प्राप्त कर रहे हैं, को रिहाई उपरांत पात्रता के आधार पर स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता एवं ऋण उपलब्ध कराया जावेगा।इससे उन बंदियों को अत्यंत सुविधा होगी जो रिहाई उपरांत स्वंय का रोजगार करना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!