Uncategorized

सार्वजनिक जगह पर सट्टा खेला रहे आरोपी को कुरूद पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना कुरूद को मुखबिर से सूचना मिली की कृष्णा होटल,प्रकाश पान ठेला में सट्टा नामक जुआ खेला रहा है की सूचना पर तत्काल थाना कुरूद द्वारा दबिश देकर मुखबिर के बताये जगह पर आरोपी द्वारा आम जगह में लोगो से पैसा लेकर हारजीत का खेल अंको वाली सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाते रंगे हाथ पकड़ा गया,पुलिस को देखकर सट्टा लिखवा रहे लोग भाग गये,और सट्टा खिलाने (लिखने)वाला आरोपी प्रकाश कश्यप पिता छबीलाल कश्यप 61 वर्ष,साकिन सरोजनी चौक कुरूद पकडा गया।आरोपी से सट्टा पट्टी विभिन्न अंक व रकम लिखा,एक नग डाट पेन तथा सट्टा पट्टी नगदी रकम -4330 रूपये,एक नग कीपैड मोबाइल कीमती 1000 रूपये कुल 5330 रूपये गवाहों के समक्ष जब्त कर थाना कुरूद के अप.क्र. 173/25,छत्तीसगढ जुआ अधिनियम वर्ष 2022 धारा 6 (ख) जुआ एक्ट के तहत,आरोपी विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना कुरूद से सउनि. सुरेश नंद,आर.महेश साहू, शिवचरण कुर्रे सहित थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!