Uncategorized

गांजा बेच रहे आरोपी को कुरूद पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रदीप हॉस्पिटल रोड ओवर ब्रिज के पास छोपड़ी कुरूद में एक व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने की सूचना पर कुरूद पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए सूचना के आधार पर रेड कि कार्यवाही कर संदेही को गांजा बिक्री करते रंगे हाथ गवाहों के समक्ष पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछा गया जो अपना नाम जीतु यादव पिता .स्व.सेवक राम यादव 47 वर्ष साकीन रेल्वे स्टेशन पारा कुरूद,जिला धमतरी का रहने वाला बताया जिससे मादक पदार्थ को उपस्थित गवाहों को तस्दीक कराया गया जो मनोउत्तेजक मादक पदार्थ गांजा होने से कुल वजनी 800 ग्राम का होना पाया गया जो किमती लगभग 8000रूपये एवं बिक्री रकम 970रूपये कुल 8970 रूपये को सील बंद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध थाना कुरुद में धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में
थाना कुरुद से सउनि.सुरेश नंद एवं थाना कुरुद पुलिस का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!