Uncategorized

होली पर्व के मद्देनजर 16 शराबी वाहन चालकों के विरूद्ध किया गया प्रकरण तैयार

तीन सवारी चलने वाले 95 वाहनों को किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री मोनिका मरावी के मार्गदर्शन में होली पर्व के मद्देनजर सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु जिला में होलिका दहन एवं होली दिवस पर विशेष वाहन चेकिंग पाईंट लगाया गया जिसमें स्वयं पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर यातायात नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालकों पर विशेष कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था जिसके परिप्रेक्ष्य में विशेषकर रंग गुलाल खेलकर हुड़दंग करते हुए दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई चेकिंग के दौरान तीन सवारी चलने वाले वाहनों को पकड़कर यातायात सिटी कोतवाली, एवं रूद्री थाना में सुरक्षार्थ रखा गया साथ ही 16 शराबी वाहन चालकों का प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसमें से 13 वाहन चालकों से 1,30,000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। थानों में सुरक्षार्थ रखे वाहनों को होली पर्व के उपरांत सभी वाहन चालकों को दोपहिया वाहन में तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना लायसेंस के नही चलने समझाईश देकर छोड़ा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!