Uncategorized

कलेक्टर श्री मिश्रा ने किया गोकुलपुर आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण

धमतरी, 28 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज शहर के गोकुलपुर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचकर बच्चों के पोषण स्तर निगरानी एवं विकास मापन, एआई आधारित मोबाईल एप्लीकेशन से बच्चों का ऊंचाई मापन देखा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अपने मोबाईल एप्लीकेशन से बच्चों का लंबाई मापन लिया।
इस मोबाईल एप्प की विशेषता है कि इसके माध्यम से बच्चों का फोटो लेकर ही बच्चों का उंचाई और वजन का सटीक माप लिया जा सकता है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती जगरानी एक्का को कहा कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में इस मोबाईल एप्प का उपयोग करें और बच्चों का डाटा लें।
इस एप्प की एक और खासियत है कि यह केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं बल्कि माता-पिता के लिए भी उपयोगी है। घर पर रहते हुए अपने बच्चो की विकास प्रक्रिया पर नजर रख सकते हैं और समय पर कदम उठा सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि यह एप्प बच्चों की पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण है और जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में इसे लागू किया जाए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती कल्पना ध्रुव और परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!