Uncategorized

ग्राम धौराभांठा में तीजा तिहार पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम,महापौर रामू रोहरा रहे मुख्य अतिथि, ग्रामवासियों ने किया आत्मीय स्वागत

धमतरी। ग्राम धौराभांठा में तीजा तिहार के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूरा ग्राम उत्सवमय वातावरण में डूबा नज़र आया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर महापौर श्री रोहरा के करकमलों से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानीक ध्रुव ने की तथा विशेष रूप से जिला महामंत्री महेन्द्र पण्डित उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत के सरपंच त्रिलोचन साहू, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा तिजारिन माताएं और बहनें शामिल हुई. महापौर रामू रोहरा ने कहा तीजा तिहार हमारी संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व माताओं और बहनों के त्याग, प्रेम और आस्था को दर्शाता है। तीजा तिहार केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि यह सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकजुटता का संदेश देता है। हमारी माताएं-बहनें ही समाज की वास्तविक शक्ति हैं। इस तरह के उत्सव हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी विरासत समझाने का अवसर प्रदान करते हैं।उन्होंने आगे कहा कि शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए भी लगातार प्रयासरत है। जनता का विश्वास और सहयोग ही उनके कार्यों की सबसे बड़ी पूंजी है.सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुत लोकगीत और नृत्य ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। ग्राम की बालिकाओं और युवतियों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं तिजारिन माताओं ने पारंपरिक गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय और हर्षोल्लास से भर दिया। झूले पर झूलती महिलाओं ने हरियाली तीज के पारंपरिक लोकगीत गाकर पुराने समय की झलक ताजा कर दी।कार्यक्रम में बच्चों ने भी नन्हे-मुन्ने अभिनय और गीत प्रस्तुत किए, जिससे सभी दर्शक आनंदित हुए। ग्रामीणों ने महापौर श्री रोहरा के साथ मिलकर तीजा तिहार की परंपराओं को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।ग्रामवासियों ने महापौर श्री रोहरा को अपने बीच पाकर अपार हर्ष व्यक्त किया। महिलाओं और बहनों ने पारंपरिक परिधान पहनकर रंगारंग कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। ग्रामवासियों ने कहा कि महापौर श्री रोहरा का सरल और सहज स्वभाव ही उन्हें जनमानस से जोड़ता है।ग्राम धौराभांठा में तीजा तिहार का यह आयोजन सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सभी के लिए अविस्मरणीय यादें छोड़ गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!