Uncategorized

मोदी के 4399 ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने सुशासन शिविर में स्वच्छता वीरो का पार्षद ने किया सम्मान

समाज के सच्चे सेवक एवं स्वास्थ्य के रक्षक है स्वच्छता कर्मी, इन्हें प्रोत्साहित करना जनप्रतिनिधि का है नैतिक धर्म-: पिंटू यादव


धमतरी। प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के 4399 दिनों के ऐतिहासिक कार्यकाल को यादगार बनाने सुशासन शिविर में स्वच्छता वीरो का पार्षद ने सम्मान किया। पार्षद पिंटू यादव द्वारा आदर्श बाल मंदिर में आयोजित सुशासन शिविर के शुभारंभ अवसर पर सुबह से वार्ड में सेवा प्रदान करने वाले स्वच्छता कर्मी श्याम एवं अनिल का तिलक वंदन करते हुए माला पहनकर शाँल एवं श्रीफल भेंट करते हुए सम्मान ही नहीं किया अपितु पूरे शिविर के समक्ष उन सब को एक जनप्रतिनिधि के नैतिक कर्तव्य के निर्वहन का महत्वपूर्ण साधक बताते हुए कहा यही समाज के सच्चे रक्षक एवं स्वास्थ्य के सुरक्षा के महत्वपूर्ण प्रहरी के रूप में हमारे लिए वंदनीय है उनके सम्मान से हम खुद ही गौरन्वीत होते हैं। उक्त अवसर के साक्षी बनने वालों में संजय तंबोली, गोविंद पात्रे ,टिकेश्वर साहू, राहुल चंद्रवंशी ,जीतू सोनी, त्रिलोक यादव, योगेश सोनी, गोरी राज सोनी,संजय कुमार, आशा बाई प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!