Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार 12 वर्षो से कुशल नेतृत्व कर बनाया देश को हर मोर्चे पर सशक्त – महेन्द्र पंडित

श्री सिद्धि विनायक मंदिर में पूजा अर्चना कर की गई मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य व विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की कामना


धमतरी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत देश में सबसे ज्यादा दिनों 4399 दिवस तक देश की सेवा कर नया कीर्तिमान स्थापित करने पर धमतरी के मठ मंदिर चौक में विराजित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में ,श्री सिद्धिविनायक जी गणेश जी को धोती ,अंग वस्त्र,श्री फल , मौसमी फल मिष्ठान अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित व उपस्थित जनों ने श्री गणेश जी से मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और मोदी जी ने जो विकसित भारत की संकल्पना की उसे वो साकार कर सके इसके साथ स्वर्णिम भविष्य की कामना की। श्री पंडित ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार 12 वर्षो से देश का कुशल नेतृत्व कर रहे है। इस दौरान उन्होने देश की अर्थ व्यवस्था को 11वें स्थान से उठाकर 4वें स्थान पर लाने में सफल रहे। श्री मोदी ने देश को सभी मोर्चो पर सशक्त बनाया है। विदेशी निवेश, विदेश नीति, नक्सल मुक्ति, अधोसंरचना, बुनियादी सुविदाएं, मजबूत व बेहतर बनाने मे ंसफल रहे। आज भारत का डंका विश्व भर में बज रहा है। इस अवसर पर पं श्रीकांत तिवारी ,राकेश लोहाना,दिनेश भाई अंबानी,दिलीप राज सोनी,देव नारायण गुप्ता,श्रीमती अर्चना फौजदार,श्रीमती सोनल सोनी, दाऊ लाला साहू,सत्यनारायण महावर,मनीष अग्रवाल,योगेश गांधी,पीयूष राठौड़,रवि बजरंग अग्रवाल,राजेंद्र हरखनी,आशीष लोढ़ा,बलराम पंसारी,राजेश ढीमर,शंकर यादव,संतोष शाह,बिट्टू ,महेंद्र पंडित ,रमेश सोनी ,कमलेश गांधी ,पूनम पारख,दिलीप गांधी वार्ड वासी श्रद्धालु गण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संयोजन भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित ने किया जिसकी अभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!