Uncategorized

मोदी सरकार के 12 वर्ष जनकल्याण और विकास का है स्वर्णिम अध्याय – निलेश लुनिया

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है -अखिलेश सोनकर


धमतरी। नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य सभापति निलेश लुनिया व जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि यह कालखंड देश में जनकल्याण, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास का स्वर्णिम अध्याय साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। निलेश लुनिया व अखिलेश सोनकरने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि तथा डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। गरीब, किसान, महिला, युवा और मजदूर वर्ग को इन योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। देशभर में शौचालय निर्माण, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से आम नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। कोरोना महामारी के दौरान भारत ने जिस प्रकार दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफल बनाया, वह प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। छत्तीसगढ़ सहित धमतरी क्षेत्र में भी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। सड़कों, आवास, पेयजल, स्वास्थ्य और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से विकास को नई गति मिली है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!