12 साल बेमिसाल: प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य हेतु भाजपा भखारा में भाजपाईयों ने की विशेष पूजा-अर्चना
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शिव मंदिर परिसर में हुआ धार्मिक अनुष्ठान

भखारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं गौरवशाली 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी भखारा द्वारा शिव मंदिर पुलिस थाना के पास, भखारा में विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर उन्नति की कामना की गई। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन कर प्रार्थना की गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रहित, जनकल्याण एवं भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करते रहें तथा सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और राष्ट्र गौरव के संरक्षण एवं संवर्धन का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्षों की उपलब्धियों को स्मरण करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू, सभापति दीनानाथ साहू, श्रीमती अंजू साहू, पार्षद रामकृष्ण नेताम, परदेसी कंवर, श्रीमती गौतमी पटेल, श्रीमती नंदनी सिन्हा, भूपेंद्र यादव, चक्र सुदर्शन चंदेल, विजय साहू, धनेश साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
