Uncategorized

5 दिनों से राशन पोर्टल बंद, गरीब जनता राशन के लिए परेशान, विष्णुदेव साय सरकार मौन – दीपक सोनकर


धमतरी। दीपक सोनकर नेता प्रतिपक्ष नगर निगम धमतरी ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार के शासन में आम जनता की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 5 दिनों से राशन दुकानों का पोर्टल बंद पड़ा है, जिसके चलते गरीब और जरूरतमंद परिवार अपने हक के राशन के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। गरीबों के चूल्हे की चिंता छोड़कर सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा सरकार आखिर जनता की सुध कब लेगी? राशन गरीबों पर कोई एहसान नहीं, बल्कि उनका अधिकार है। लेकिन आज उसी अधिकार के लिए जनता को घंटों राशन दुकानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। विष्णुदेव साय जी, आपकी सरकार में गरीब, किसान, मजदूर और आम आदमी आखिर कब तक परेशान रहेगा? भाजपा सरकार की कथित सुशासन की पोल खुल रही है। हम मांग करते हैं कि तत्काल राशन पोर्टल चालू किया जाए और प्रभावित हितग्राहियों को बिना किसी परेशानी के उनका पूरा राशन उपलब्ध कराया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!