Uncategorized

बरडिय़ा ज्वैलर्स गोलीकांड का फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार, आरोपी से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद

धमतरी पुलिस ने म.प्र., हरियाणा, दिल्ली तक किया पीछा और पेशेवर आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार

आरोपी है पेशेवर संगठित अपराधी, भिंड पुलिस ने आरोपी पर रखा है 3000 का ईनाम

धमतरी। बरडिय़ा ज्वैलर्स में हुए डकैती के प्रयास एवं गोलीकांड मामले में एक और बड़ी सफलत अर्जित करते हुए धमतरी पुलिस ने मुख्य फरार आरोपी अजय उर्फ गोलू भदौरिया पिता सियाराम सिंह भदौरिया 26 वर्ष ग्राम देहरा, थाना भिंड देहात, जिला भिंड (मध्य प्रदेश) को तीन राज्यों में लगातार पीछा करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पूर्व इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो गया।
आज सिटी कोतवाली जनसंवाद कक्ष में एसपी सूरज सिंह परिहार द्वारा प्रेसवार्ता लेकर मामले का खुलासा किया गया। उन्होने बताया कि घटना के बाद आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए विभिन्न राज्यों में छिपते रहे तथा अपनी पहचान छुपाने के लिए बार-बार मोबाइल भी बदलते रहे। वे मीडिया एवं सोशल मिडिया के माध्यम से मामले की जानकारी लेते हुए पुलिस से बचने का प्रयास करते रहा। उसे पकडऩे के लिए धमतरी पुलिस की दो विशेष टीमों को रवाना किया गया पहली टीम जिला भिंड (म.प्र.), दूसरी टीम हरियाणा में संभावित ठिकानों पर खोजबीन करती रही। इसी दौरान हरियाणा टीम को तकनीकि इनपुट मिला कि आरोपी वहां कहीं छिपा है। दबिश की कार्यवाही के दौरान आरोपी हरियाणा से भागकर दिल्ली – भोपाल ग्वालियर पहुंच गया। दोनों टीमों ने लगातार एक-दूसरे से समन्वय रखते हुए उसकी मूवमेंट को ट्रैक किया। अंतत: आरोपी जब ग्वालियर से बस बदलकर मध्यप्रदेश के बालाघाट की ओर भाग गया तभी संयुक्त टीम ने पीछा करते करते आरोपी को बालाघाट में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है, जिसे घटना में उपयोग किया गया था। एवं आरोपी का एक एंडरॉयड मोबाईल भी जप्त किया गया है। थाना सिटी कोतवाली द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
मुख्य सरगना अजय सिंह पर है 14 गंभीर अपराध दर्ज
एसपी श्री परिहार ने बताया कि आरोपी अजय उर्फ गोलू भदौरिया के विरुद्ध जिला भिंड (म.प्र.) के विभिन्न थानों में 2015 से 2024 तक कुल 14 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें चोरी, मारपीट, धमकी, अवैध हथियार एवं आम्र्स एक्ट, आबकारी एक्ट, रात्रि चोरी, घर में घुसकर चोरी, डकैती की तैयारी एवं संगठित अपराध शामिल हैं। आरोपी का यह इतिहास स्पष्ट करता है कि आरोपी एक पेशेवर, संगठित अपराधी है। आरोपी अजय भदोरिया पर पुलिस अधीक्षक जिला भिंड (म.प्र.) द्वारा 3000 रुपए की ईनाम उदघोषणा भी की गई थी।
धमतरी पुलिस टीम है नम्बर वन – एसपी परिहार
प्रेसवार्ता के दारान एसपी श्री परिहार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि धमतरी पुलिस टीम नम्बर वन टीम है। टीम द्वारा लगातार सभी गंभीर अपराधो पर प्रभावी कार्रवाई की गई है। लगभग सभी अपराधो को साल्व किया गया है। पूरी गहनता व गंभीरता से सही दिशा में जांच से धमतरी पुलिस टीम नम्बर वन है। श्री परिहार ने टीम वर्क को अपराध निराकरण का श्रेय देते हुए कहा कि इस घटना के बाद सराफा संघ और चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने ज्ञापन दिए थे, हमें खुशी है कि उनकी चिंता दूर कर पाए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!