Uncategorized

पोल्ट्रीफार्म में घुसा तेन्दुआ, कई मुर्गियों को बनाया शिकार

केरेगांव के समीप ग्राम मोहलाई की घटना, सूचना पर दल बल के साथ पहुंची वन विभाग की टीम


धमतरी। धमतरी के वनाचंल क्षेत्रो में वन्य प्राणियों की चहलकदमी बढ़ती जा रही है। पूर्व में कई बार तेन्दुआ नगरी क्षेत्र में नजर आ चुका है। इस बार कुकरेल के पास स्थित ग्राम मोहलाई में बने एक पोल्ट्रीफार्म में तेन्दुआ घुस गया। जिसके पश्चात क्षेत्र में हकड़म्प मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोहलाई में पोल्ट्रीफार्म के भीतर एक केज में जहां सैकड़ो मुर्गियां पाली जा रही थी वहां एक तेन्दुआ घुस गया। जिसके पश्चात तेन्दुएं ने कई मुर्गियों की जान ले ली। सूचना पर वन विभाग टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची और तेन्दुएं पकडऩे जुटी रही लेकिन कुछ देर तक तेन्दुआ केज में ही यहां-वहां भागता रहा और आखिरकार केज से निकल कर जंगल की ओर भाग गया। तेन्दुएं देखने बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ी। तेन्दुएं के सूचना मिलने पर आसपास के गांव में हड़कम्प मच गया। वन विभाग द्वारा लोगो सें सावधानी बरतने की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!