Uncategorized

फ्रिज में ब्लास्ट के बाद घर मे लगी आग,लालबगीचा वार्ड की घटना

धमतरी।शहर में शनिवार की शाम अचानक एक घर के फ्रिज में ब्लास्ट हो गया।धमाका के बाद मकान में आग लग गई।हादसे के समय बुजुर्ग महिला अपने घर में अपने बेटी के साथ थी। समय रहते आग पर काबू पाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि घर के कई सामान जल गए।

लालबगीचा वार्ड के
बड़े गौरा चावरा के पीछे एक घर से अचानक फ्रिज में धुंआ निकलने लगा और इसी दौरान उस फ्रिज में धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले लेकिन तब तक घर में आग फैल चुकी थी।आसपास के लोगों ने घर में लगी आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, बबीता साहू अपने माँ के साथ रहती थी।

स्थानीय लोगों ने दी पार्षद और पुलिस को जानकारी

बबीता साहू के घर में अचानक तेज धमाका हुआ। धमाका फ्रिज में हुआ था। धमाके की आवाज सुनकर लोग बाहर आए तो देखा बबीता साहू के मकान में आग लगी हुई है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की। जब तक पुलिस 112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब मकान में आग फैल गई थी।काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड से दिलीप निषाद, राजेश हिरवानी, भरत ठाकुर, रोहित कुमार एवं 112- सिटी कोतवाली PYTHON 2 से आरक्षक राजेंद्र नायक और चालक कामता साहू तत्काल पहुंचे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!