मोदी जी के जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाया गया
मोदी जी ने देश के विकास मे निभाई है महत्वपूर्ण भूमिका - दयाराम साहू

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम छाती के शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मोदी जी की सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता दयाराम साहू की गरिमामयी उपस्थित रही इस अवसर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दयाराम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा स्वच्छता जल संरक्षण डिजिटल सशक्तिकरण और जन भागीदारी को नई गति मिली है इन अभियानों को वास्तविकता सफलता तभी है जब देश का युवा और विद्यार्थी वर्ग उनके उद्देश्यों को समझ कर उन्हें अपने जीवन और समाज में आत्मसात करें विद्यालय केवल पुस्तक ज्ञान प्राप्त करने का स्थान नहीं है बल्कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा संवेदनशीलता रचनात्मक और राष्ट्र भावना को पहचानने एवं उसे निखारने का सशक्त मंच है सेवा चित्र जैसे आयोजन इसी सोच को धरातल पर सरकार करने का सुंदर माध्यम है साथ में मोदी जी की विकसित भारत अभियान में छात्रों को मोदी जी के साथ कंधों में कंधा मिलाकर के विकसित भारत के सपनों को साकार करने का आह्वान किया किया गया कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगोली ड्राइंग पेंटिंग भाषण कला एवं कविता के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान जल जीवन मिशन सेवा भावना डिजिटल इंडिया तथा राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति में साकार किया साथ में विद्यार्थियों द्वारा सुंदर चित्रकला और पेंटिंग का भी प्रदर्शन किया गया एवं विद्यार्थियों ने अपने भाषण कला में डिजिटल इंडिया स्वच्छता राष्ट्र निर्माणआत्मनिर्भर भारत एवं भारतीय सेना के पराक्रम पर भी अपने-अपने विचार रखें.
