Uncategorized

मोदी मैजिक, अरुण साव का प्रदेश नेतृत्व, जनता का विश्वास व कार्यकर्ताओं के मेहनत से मिली जीत – देशांत लोढ़ा

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने कहा धमतरी के रुके हुए विकास कार्यो को प्रदेश नेतृत्व से कराया जायेगा पूरा

धमतरी। प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया है। जल्द ही प्रदेश में सरकार का गठन होगा। यह अभूतपूर्व जीत भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व राष्ट्रीय नेताओं के भाजपा स्वागत समिति सदस्य देशांत लोढ़ा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मैजिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के कुशल नेतृत्व, जनता का विश्वास व भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर न सिर्फ छग वासियों व बल्कि पूरे देश को विश्वास है। इसलिए एमपी व राजस्थान में भी भाजपा को जनता ने चुनाव है। प्रदेश अरुण साहू के नेतृत्व में बेहतर रणनीति बनाकर उनका सफल क्रियान्वयन किया गया। इस कार्य में प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता ने पूरी मेहनत की। जनता की बीच पहुंचे और उनका विश्वास जीतने में सफल रहे। देशांत लोढ़ा ने कहा कि धमतरी विधानसभा में भाजपा की हार का उन्हें दुख है। लेकिन धमतरी के रुके हुए कार्यो को प्रदेश नेतृत्व के माध्यम से पूरा कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। धमतरी का विकास अवरुद्ध नहीं होगा। विकास का पहिया तेजी से घूमेगा। प्रदेश की जनता बीते 5 सालों मे ंभूपेश सरकार के कुशासन से त्रस्त हो चुकी थी। अब प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार सुशासन स्थापित करेगी। कानून व्यवस्था में सुधार होगा। विकास तेजी से होगा। महिलाओं को उनका हक देते हुए उन्हें आगे बढ़ाया। हर वर्ग का समुचित विकास भाजपा की प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!