Uncategorized

आचार संहिता खत्म होने बाद निगम पहुंचे महापौर विजय देवांगन, फिर से संभाला कामकाज

जल्द होंगें 10 करोड़ के विकास कार्यो का भूमिपूजन, बड़े प्रोजेक्ट के लिए नई सरकार से की जाएगी पुन: मांग- विजय देवांगन

तरी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में चुनाव आदर्श आचार संहिता 9 अक्टूबर को लागू हुआ। जिसके चलते निगम की सुविधाओं को महापौर ने त्याग दिया। अब आचार संहिता खत्म हो चुकी है। जिसके पश्चात आज महापौर विजय देवांगन पुन: निगम कार्यालय पहुंचे और कामकाज फिर से संभाला। इस दौरान चर्चा करते हुए महापौर विजय देवांगन ने कहा कि शहर के सभी वार्डो में समुचित विकास के लिए हमेशा तत्पर है। आचार संहिता के नियमों के तहत वे निगम नहीं पहुंच रहे थे। लेकिन आज से जनता की सेवा व विकास के लिए लगातार कार्यरत रहेंगे। उन्होने बताया कि जल्द ही 10 करोड़ के कई विकास कार्यो का भूमिपूजन नगर निगम द्वारा किया जायेगा। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। नई सरकार से शहर के बड़े प्रोजेक्ट व विकास कार्यो के लिए नए सिरे से मांग की जाएगी। उन्होने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में धमतरी शहर से कांग्रेस प्रत्याशी के पिछडऩे के संबध में समीक्षा पार्टी द्वारा की जाएगी। कार्यकर्र्ताओं ने पूरी मेहनत की है इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी को जीत धमतरी विधानसभा में मिली है।
अविश्वास प्रस्ताव अतिउत्साहित भाजपा का प्रोपेगंडा मात्र – राजेश ठाकुर

भाजपा द्वारा धमतरी नगर निगम में अविश्वास प्रस्ताव लाकर महापौर को कुर्सी से हटाने की बाते चर्चा में है। इस पर निगम लोकनिर्माण विभाग के एमआईसी मेम्बर राजेश ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में भाजपा के पास 19 पार्षद और अविश्वास प्रस्ताव को सफल बनाने नियमानुसार एक तिहाई पार्षदो के समर्थन की आवश्यकता होती है। ऐसे में यह संभव नहीं है। अविश्वास प्रस्ताव अतिउत्साहित भाजपा का प्रोपेगंडा मात्र है। इसमें कोई दम नहीं है। अविश्वास प्रस्ताव को चर्चा में लाकर भाजपाई कांग्रेसी पार्षदों को किसी भी प्रकार से डिस्टर्ब करना चाह रहे है। लेकिन कांग्रेसी पार्षद एकजूट है और महापौर विजय देवांगन के नेतृत्व में शहर विकास के लिए कटिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!