Uncategorized

जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा पर बिफरे कांग्रेसी, नायब तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन

बीते दिन नवीन महाविद्यालय आमदी के वार्षिक सम्मेलन में धमतरी के विधायक ओंकार साहू को आमंत्रित नहीं किया गया यह उपेक्षा लगातार दो वर्षों से कांग्रेस के तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ किया जा रहा है, ऐसा प्रतीत होता है की बीजेपी सरकार के दबाव में और पर्दे के पीछे के खेल में इस तरह से कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों का अपमान उन्हें लोगो के मध्य हो रहे आयोजनों से हटाने का षडयंत्र किया जा रहा है ऊपर से यह भाषण दिया जा रहा है की जनभागीदारी समिति कलेक्टर या एस डी एम के सामने अपना बात रखे सरकार आपका लोग आपके तो पर्दे के पीछे यह खेल खेलना बंद करना चाहिए कांग्रेस जमीन की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है और जमीनी संघर्ष से कांग्रेसी घबराते नहीं आने वाले समय में अगर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों का अपमान या नीचा दिखाने का षडयंत्र किया जाएगा तो कांग्रेस ऐसे विचारों का मुंहतोड़ जवाब देगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एस डी एम से यही मांग ज्ञापन में किया गया की स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायक हो जिला पंचायत सदस्य हो जनपद पंचायत सदस्य हो या पार्षद हो सभी का शासकीय कार्यक्रमों में सम्मान किया जाना चाहिए.इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वय योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उप नेता प्रतिपक्ष सत्येंद्र देवांगन, विधानसभा अध्यक्ष हित्तू गंगवीर, विधायक प्रतिनिधि आकाश गोलछा पार्षद योगेश लाल जी गजानंद रजक चंदन रजक चित्रांश रजक देवेंद्र देवांगन सूरज पासवान आशुतोष खरे शंकर माखीजा कन्हैया सोनी गुड्डा दीवान माणिक साहू अंबर चंद्राकर अविनाश मरोठे सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!