Uncategorized

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च, महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर किया जोरदार प्रदर्शन

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के नेतृत्व में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ एक आक्रोश मार्च और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। स्थानीय राजीव भवन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां से केंद्र सरकार विरोधी एवं वोट चोर नारों के साथ एक विरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा स्थल पर पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने धरना देकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी व वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थित जनसमूह और मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अपनी तानाशाही की सभी सीमाएँ पार कर दी हैं। दिल्ली में जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक के सांसद चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग करने के लिए शांतिपूर्वक चुनाव आयोग की ओर बढ़ रहे थे, तो उन्हें बर्बरतापूर्वक रोक दिया गया। नेताओं ने आरोप लगाया कि देश के शीर्ष जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस द्वारा बलपूर्वक व्यवहार किया गया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष के वरिष्ठ सांसदों पर लाठीचार्ज किया गया, जिससे कई नेता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों पर यह हमला सीधे तौर पर भारत के पवित्र संविधान और लोकतंत्र पर हमला है, जिसे कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। आक्रोश मार्च के समापन पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और बापू के सिद्धांतों पर चलते हुए इस वैचारिक और लोकतांत्रिक लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को लाठी और डंडे के दम पर दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी,अरविंद दोषी,ब्लॉक अध्यक्ष द्वय गौतम वाधवानी,योगेश शर्मा,नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर,विशु देवांगन,सुमन मेश्राम,सोमेश मेश्राम,राजेश पांडे,विक्रांत पवार,अम्बर चंद्राकर,सूरज पासवान,आशुतोष खरे,अविनाश मारोठे,कन्हैया सोनी,शैलेन्द्र दीवान,उदित नारायण,नवीन गजेंद्र,दीपक साहू,मोहन ध्रुव, देवेंद्र देवांगन,दिलीप बजाज,जैनुद्दीन रिजवी,जितेंद्र चंदेल,नमन बंजारे,वसीम कुरैशी,रेहान वीरानी,तारिक रजा कादरी,तनवीर कुरैशी,सोहेल रज़ा,तिलक राज सोनकर,नमन बंजारे,गणेश्वरी कामड़े, वातंजलि गोस्वामी,शास्त्री सोनवानी, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!