Uncategorized

मां विंध्यवासिनी की जवांरा युक्त चलित झांकी सहित नयनाभिराम झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र

बिलाईमाता सेवादार समिति ने निकाली गई भव्य चुनरी यात्रा


धमतरी। मां बिलाईमाता सेवादार समिति द्वारा नवरात्र पर्वको महोत्सव के रुप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके तहत महापंचमी पर घड़ी चौक से माता की भव्य चुनरी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शहर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी की जवांरा युक्त चलित झांकी के अलावा दुर्ग धमधा से पहुंचे कलाकारों के न दुर्गा सहित शिव सहित अन्य नयनाभिराम झांकियां शहर में आकर्षण का केन्द्र बनी रही। समिति द्वारा शोभायात्रा में मां विंध्यवासिनी की पालकी यात्रा भी निकाली गई। इसका जगह जगह भक्तों ने दर्शन लाभ एवं पूजन कर सुख शांति तथा समृद्धि के लिए मंगल कामना की। शोभायात्रा में युवा जसगीत गायक खिलेश यादव की टीम ने माता के भक्ति भरे गीतो की प्रस्तुति दे भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। शोभायात्रा घड़ी चौक, मठमंदिर चौक, कचहरी चौक, सदर बाजार होते हुए शहर की आराध्य देवी विंध्यवासिनी मंदिर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में पूर्व विधायक इंदरचंद चोपड़ा, महेन्द्र खंडेलवाल, टीआर सिन्हा सहित अन्य विशेष रुप से शामिल हुए। इस अवसर पर रोशन साहू, तनवीर सिन्हा, सुभाष चंद्राकर, गौरव सांलूके, संकेत गुप्ता, निकेश यादव, आर्यन सोनकर, करन कुमार, आदर्श ठाकुर, नीरज शुक्ला, यश गांधी, अक्षत डागा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!