Uncategorized

विश्व बंधुत्व सनातन की मजबूती की भावनाओं को लेकर महालक्ष्मी ग्रीन राधाकृष्ण भवन में होगा तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव

हनुमान जयंती के पवित्र अवसर पर पंडित राजेश शर्मा की धर्ममय पहल

मानव जीवन के अमन, चैन, सुख, शांति का आश्रम स्थल है हमारा धर्म व अध्यात्म -: पं राजेश शर्मा

धमतरी। शहर के धार्मिक वातावरण पर फिर एक नई पहल के साथ समाजसेवी एवं धर्म प्रेमी पंडित राजेश शर्मा हनुमान जन्म उत्सव के पवित्र अवसर पर 10 से 13 अप्रैल तक महा रुद्राभिषेक, श्याम भजन ,श्री राम अभिषेक श्री हनुमत अभिषेक आराधना के साथ महा भंडारा का आयोजन महालक्ष्मी ग्रीन राधा कृष्ण परिसर में करते हुए क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं भक्तों को अपनी सहभागिता प्रदान करने की आग्रह पूर्वक निवेदन की है जिसके लिए विशेष तैयारी बैठक करते हुए अलग-अलग जिम्मेदारी लोगों को दी गई है बताया जा रहा है कि यह आयोजन विश्व बंधुत्व तथा सनातन की मजबूती की भावनाओं को लेकर भारत की वसुदेव कुटुंबकम को आगे बढ़ाने के लिए जगतगुरु शंकराचार्य जी के आह्वान पर उनके परम शिष्य झम्मन प्रसाद शास्त्री के विशेष देखरेख में वेदपाठी विद्वान ब्राह्मणों की टीम द्वारा मंत्रो चारण के साथ संपन्न कराया जाएगा। पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि आज के भागम भाग युग में सुख-शांति का आश्रय सिर्फ धर्म व आध्यात्मिक आयोजन ही है जिसके लिए तीन दिवस तक होने वाला यह अनुष्ठान क्षेत्र वासियों के लिए मंगलकारी के साथ-साथ जीवन में सुख शांति व समृद्धि का संचार करेगा। तैयारी बैठक में मुख्य रूप से पंडित राजेश शर्मा,दीपक लखोटिया,अर्जुन पुरी गोस्वामी,कुमार रणसिंह,प्रकाशशर्मा ,दिलीपराज सोनी,पीवी पराटकर,योगेश गांधी,सुशील शर्मा,राधेश्याम अग्रवाल,राजेंद्र माहेश्वरी,विजय साहू,शिवदत्तउपाध्याय,गिरीश चौबे,नरेंद्र गोलछा,पप्पी पंजवानी,खूबलाल ध्रुव,पिंटू यादव,कुलेश सोनी,मुकेश शर्मा,आशीष थीटे,विकास शर्मा,लक्की डागा,चंद्रकला पटेल वीथिका विश्वास,सरिता यादव,रुक्मणि सोनकर,नम्रता पवार,ईश्वरी पटवा,डॉली सोनी,रामशिला साहू उपस्थित रहे.महेंद्र खंडेलवाल ने संचालन और योगेश साहू ने आभार प्रदर्शन किया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!