Uncategorized

कर्मचारी फेडरेशन ने पंचायत सचिव के शासकीयकरण की मांग का किया समर्थन


नगरी. छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक शाखा नगरी के ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव के नेतृत्व में गुरुवार को धरनास्थल रावणभाठा नगरी पहुंच कर पंचायत सचिव संघ के एक सूत्रीय मांग शासकीय करण करने का समर्थन किया है। हड़ताली सचिवों को संबोधित करते हुए फेडरेशन संयोजक डोमार सिंह ध्रुव ने कहा है कि पंचायती राज व्यवस्था में पंचायत सचिवों की बड़ी भूमिका होती है, इनके माध्यम से शासन की योजना आम जनता तक पहुंचती है परंतु सरकार इन कर्मचारियों की सुध अभी तक नहीं ली इस कारण मजबूर होकर ये शासकीयकरण की मांग को लेकर आंदोलन के लिए मजबूर हुए है, जब तक सरकार सचिवों की मांग को पूरा नहीं करती तब तक आंदोलन को जारी रखें। सरकार को मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारियों की मांगे को पूरा करना ही होगा। इस आंदोलन को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का पूरा सहयोग और समर्थन रहेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन महासचिव गिरीश जायसवाल, प्रवक्ता के पी साहू, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार साहू, अशोक कुमार साहू, शरीफ़ बेग मिर्जा अध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन, तरुण साहू अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ,विजय गेंडरे उपाध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!