Uncategorized
नगरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
लंबित मांग हुई पूरी, वार्डवासियों ने बोहरा का किया साधुवाद

नगरी । नगर पंचायत नगरी में विकास शुरुवात उपाध्यक्ष विकास बोहरा ने कर दी है। अपने रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 6 में निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर वार्ड वासियों को बड़ी सौगात दी है। बता दे कि इस वार्ड की प्राथमिक मांग नाली निर्माण थी, जिसे बोहरा ने हरि झंडी दे दी साथ ही चरमराई लाईट व्यवस्था को भी दुरुस्त करा दिया है। वार्ड वासियों ने इस कार्य की सराहना कर विकास बोहरा को धन्यवाद ज्ञापित किया है। भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाहटा, पार्षद राजा पवार, चेलेश्वरी साहू, वार्डवासी यशवंत साहू, ईश्वर देवांगन, नरेंद्र साहू सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
