Uncategorized

लोकसभा चुनाव तैयारी को लेकर भाजपा समन्वय समिति कुरूद विधानसभा की बैठक संपन्न

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। महासमुंद लोकसभा प्रभारी मोतीलाल साहू, सहप्रभारी भावना बोहरा, लोकसभा संयोजक शंकर अग्रवाल, बस्तर सहप्रभारी निरंजन सिन्हा, धमतरी जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस की उपस्थिति में कुरुद विधानसभा भाजपा समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में चर्चा हुई। उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। बैठक में कुरूद विधानसभा समन्वय समिति और प्रबंधन समिति के सदस्यगण भाजपा के नेतागण बैठक सम्मिलित होकर कुरूद विधानसभा से लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए संकल्प पारित किया गया।

भानु चन्द्राकर, संयोजक समन्वय समिति एवं कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि कुरूद भाजपा कार्यालय मे मोतीलाल साहू एवं भावना बोहरा विधायक निर्वाचित होने के बाद प्रथम आगमन पर हमारे भाजपा पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!