ज्योति हरख जैन ने 639 मतों से जीत हासिल कर बनी भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष
नगर पंचायत के 15 में से 12 वार्डों में भाजपा को मिली जीत

भखारा। भखारा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ज्योति हरख जैन तथा कांग्रेस के संतोषी निषाद के बीच कड़ा मुकाबला था। ज्योति जैन ने 3266 मत हासिल कर 639 मतों के अंतर से यह सीट भाजपा की झोली डाल दिया। वहीं कांग्रेस के संतोषी निषाद को 2627 मत मिले। विजय प्रत्याशी ज्योति हरख जैन व भाजपा समर्थित पार्षदों ने बीजेपी कार्यालय से रैली निकाली तथा नगर पंचायत भखारा भठेली का भ्रमण करते हुए स्थानीय देवी-देवताओं से आशीर्वाद लिया। और जनता का आभार व्यक्त किया।
वहीं 15 वार्डों में भाजपा को 12 तथा कांग्रेस को 3 वार्डों में जीत मिली। वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा के परदेशीराम कंवर को 205, कांग्रेस के विभोर नागरची को 165 मत मिले। इस तरह भाजपा 40 मतों से जीती। वार्ड 2 में भाजपा के भूपेन्द्र यादव को 229, कांग्रेस के प्रवीण गौर को 221 मत मिले। जीत का अंतर मात्र 8 मतों का रहा। वार्ड 3 में कांग्रेस के भानुप्रताप गायकवार्ड को 221 और भाजपा के उमेश सोनवानी को 137 मत मिले। कांग्रेस ने 84 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वार्ड 4 में भाजपा के छबि निर्मलकर को 195, कांग्रेस के सुरेश साहू को 116 मत मिला। जीत का अंतर 79 मतों का रहा। वार्ड 5 में कांग्रेस के अविनाश सिंह गौर को 192 और भाजपा की भारती साहू को 83 वोट मिले यहां जीत का अंतर 109 मतों का रहा। वार्ड 6 में भाजपा के चांदनी साहू को 273 और कांग्रेस के यशोदा साहू को 187 मत मिले। जीत का अंतर 86 मतों का रहा। वार्ड 7 में भाजपा के झम्मनलाल साहू को 201 और कांग्रेस के दिनेश्वर पटेल को 197 मत मिले। यहां जीत का अंतर 4 मतों का रहा। वार्ड 8 में कांग्रेस के मेघनाथ साहू को 179, भाजपा के चुड़ामणी साहू को 126 मत मिले। यहां कांग्रेस ने 53 मतों से जीत हासिल की। वार्ड क्रमांक 9 में भाजपा के अंजु दीनानाथ साहू को 213 और कांग्रेस के चुनेश्वरी चेतन साहू को 188 मत मिले। यहां भाजपा 25 वोटों से जीत गई। वार्ड 10 में भाजपा के खेमलता साहू को 169 और कांग्रेस के रामेश्वरी साहू को 158 मत मिले। यहां जीत का अंतर 11 मतों का रहा। वार्ड 11 में भाजपा के हितेन्द्र साहू को 230, कांग्रेस के मितेश मानिकपुरी को 193 मत मिले। यहां जीत का अंतर 37 मतों का रहा। वार्ड क्रमांक 12 में भाजपा के विष्णु साहू को 238 और कांग्रेस के सुनील साहू को 169 मत मिले। यहां जीत का अंतर 69 मतों का रहा। वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा के डुमेन्द्र गंगबेर को 300, कांग्रेस के डाकेश्वर साहू को 180 मत मिले। जीत का अंतर यहां 120 मतों का रहा। वार्ड 14 में भाजपा के भुपेश्वरी चक्रसुदर्शन को 218, कांग्रेस के किरण प्रवीण कोसरे को 181 मत मिले। यहां जीत का अंतर 37 मतों का रहा। वार्ड 15 में भाजपा के गौमती पटेल को 309, कांग्रेस के शशि निर्मलकर को 175 मत मिले। यहां जीत का अंतर 134 मतों का रहा।