Uncategorized

महात्मा गांधी वार्ड ने भटगांव, अम्बेडकर वार्ड ने पोस्टआफिस वार्ड को व रामपुर वार्ड ने अरौद को दी शिकस्त

डीपीएल सीजन 7 के तहत मिशन ग्राउंड में दुधिया रोशनी में रोजाना हो रहे रोमांचक मुकाबले


धमतरी। मॉर्निंग क्रिकेट क्लब द्वारा धमतरी प्रीमियर लीग (डीपीएल सीजन 7) के तहत रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मिशन ग्राउंड में रोजाना दुधिया रोशनी में किया जा रहा है। कल प्रतियोगिता के तहत 3 मैच खेले गए। सभी मैच 10 ओव्हर के रहे। पहला मैच महात्मा गांधी वार्ड व भटगांव के मध्य खेला गया जिसमें महात्मा गांधी वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाया। जबाव में भटगांव की टीम ने मात्र 9.4 ओव्हर में 50 रन पर आलआउट हो गई। इस प्रकार महात्मा गांधी वार्ड 18 रनों से मैच जीता। प्लेयर आफ द मैच तरुण रहे जिन्होने 1.4 ओव्हर में 10 देकर 3 विकेट लिये। दूसरा मैच पोस्टआफिस वार्ड व अम्बेडकर वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें अम्बेडकर वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 106 रन बनाए। जवाब में पोस्टआफिस वार्ड की टीम ने 89 रन पर आलआउट हो गई। इस प्रकार कर अम्बेडकर वार्ड 17 रनो से मैच जीत लिया। सुभम साहू जिन्होने 1 बाल में 6 रन बनाए और 2 ओव्हर मे 27 रन देकर 3 विकेट लिए। प्लेयर आफ द मैच रहे। अंतिम मुकाबला रामपुर वार्ड व अरौद के मध्य खेला गया जिसमें रामपुर वार्ड पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 121 रन बनाए। जवाब में अरौद की टीम ने मात्र 8 ओव्हर में 67 रन पर आलआउट हो गई। इस रामपुर वार्ड ने 54 रनो मैच जीत लिया। रिंकु गोस्वामी प्लेयर आफ द मैच रहे, जिन्होने 14 बाल में 25 रन बनाए जिसमें 2 छक्के व 3 चौके शामिल रहे और 2 ओव्हर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!