Uncategorized

श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा और संस्कारों की जीवंत प्रेरणा है : रंजना साहू

श्रीराम मानस से समाज में सेवा, समर्पण और एकता की भावना सशक्त होती है : मोनिका देवांगन

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर कोलियारी में मानस कथा का आयोजन

धमतरी। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर ग्राम कोलियारी (नाका चौक) में संगीतमय श्रीराम चरित मानस व्याख्यान एवं श्रीराम मंदिर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रीराम जानकी मंदिर समिति, नाका चौक कोलियारी द्वारा किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका देवांगन, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य श्रीमती अनीता मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक आराध्य ही नहीं, बल्कि भारत की आत्मा हैं, उनका जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और मर्यादा का अनुपम उदाहरण है, अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा हर भारतीय के लिए गर्व और आस्था का विषय है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करते हैं और आने वाली पीढिय़ों को अपने संस्कारों से जोड़ते हैं। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि श्रीराम का जीवन हमें सेवा, समर्पण और संयम का मार्ग दिखाता है, श्रीराम मानस सम्मान व्याख्यान जैसे आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को प्रबल करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे की भावना का संचार करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ग्राम कोलियारी में इस प्रकार का भव्य आयोजन यह दर्शाता है कि ग्रामीण अंचल में संस्कृति और परंपराओं के प्रति गहरी आस्था है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!