Uncategorized

नये शिक्षण सत्र के पहले दिन ही स्कूल के गेट पर ताला जड़ छात्र-छात्राओं व पालकों ने किया विरोध प्रदर्शन

अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाकर स्कूल में प्रधानपाठक को पुन: पदस्थ करने का किया गया विरोध


धमतरी। आज नये शिक्षण सत्र की शुरुआत हुई। स्कूलें खुली जहां बच्चों का स्वागत हो रहा है। लेकिन जिले का एक स्कूल ऐसा रहा जहां बच्चों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ विरोध प्रदर्शन पर बैठ गए।
मिली जानकारी के अनुसार नगरीय विकासखण्ड अन्तर्गत शासकीय माध्यम शाला ग्राम बोकराबेड़ा में आज स्कूली छात्राएं, ग्रामीण महिलाएं व पालक स्कूल के गेट पर ताला जड़ अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। छात्र-छात्राओं ने बताया कि स्कूल में पूर्व में एक प्रधानपाठक पदस्थ थे। जो कि छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करते थे। विरोध के बाद उन्हें स्कूल से हटाया गया था। दो साल बाद पुन: उक्त प्रधानपाठक को स्कूल में पदस्थ कर दिया गया है। इससे छात्र-छात्राएं व पालको में घोर नाराजगी नजर आ रही है। शिक्षण सत्र के पहले दिन ही स्कूल गेट पर ताला जड़ विरोध करने के पश्चात शिक्षा विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर स्कूली बच्चों व पालकों को समझाने का प्रयास किया गया। साथ ही आश्वासन दिया गया है कि उक्त शिक्षक को स्कूल से सात दिनो ंके भीतर हटाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!