Uncategorized

केंद्र सरकार ने 11 वर्षों से देश को न केवल दिशा दी, बल्कि एक नव-संकल्प और नव-शक्ति से आगे बढ़ाया : रंजना साहू

जन आस्था की जीत, सुशासन का परिणाम और नेतृत्व की दूरदृष्टि का प्रमाण है स्वर्णिम 11 वर्ष : श्यामा साहू

भाजपा रावां मंडल द्वारा केंद्र सरकार के स्वर्णिम 11 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प से सिद्धि सभा का आयोजन

धमतरी- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने के लिये देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, यह अभियान विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल पर आधारित है, इसी तारतम्य में धमतरी भाजपा रावां मंडल द्वारा विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजित ग्राम गुजरा में किया गया, जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू रही, श्रीमती श्यामादेवी साहू भाजपा जिला उपाध्यक्ष धमतरी विशेष रूप से उपस्थित रही। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि हम सभी एक ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर एकत्रित हुए हैं, जब हम भारत की प्रगति की उस यात्रा का स्मरण कर रहे हैं, जिसे वर्तमान केंद्र कि भाजपा सरकार ने गत 11 वर्षों में न केवल दिशा दी, बल्कि उसे एक नव-संकल्प और नव-शक्ति से आगे बढ़ाया, वर्ष 2014, भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक मील का पत्थर बनकर आया, एक प्रचंड जनादेश के साथ श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में जो सरकार बनी, उसने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और अब सबका प्रयास के मंत्र के साथ भारत को एक नए युग में प्रवेश कराया।आर्थिक क्षेत्र में सुधार और आत्मनिर्भरता, गरीबों और वंचितों के लिए समर्पित योजनाएँ, डिजिटल परिवर्तन और तकनीकी उन्नति, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक छवि, स्वास्थ्य और जनकल्याण के लिए अनेक योजनाएं लायी जो कि देश हित में रहा। श्यामा साहू ने कहा कि 11 वर्ष में भारत में जो कुछ पाया है वह केवल आंकड़े नहीं है यह जन आस्था की जीत सुशासन का परिणाम और नेतृत्व की दूर दृष्टि का प्रमाण है। इस संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष अमन राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु , तुलाराम साहू, राकेश साहू, दुजराम, साकेत साहू,केशव राम, चिरौंजी लाल, फागेश्वरी साहू, देहूती साहू, फतेश्वरी साहू, दुर्गेश्वरी साहू, सुमन देवांगन, प्रकृति यादव, परमेश्वर साहू, प्रभूराम, जागेश्वरी साहू, गणेश्वरी साहू, नेहा साहू, देवेन्द्र साहू, नामदेव राय, बसंत मीनपाल, रिन्कू सेन, शिवदयाल, भूपेंद्र साहू, भीमसेन साहू, खिलेश्वर साहू, तोमेश्वर साहू, गौकरण साहू, धरम साहू, पोखन साहू मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दमयंती केशव साहू ने किया एवं कार्यक्रम का आभार मंडल महामंत्री राकेश सिन्हा ने किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!