Uncategorized

निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने ली नगरीय निकाय सीएमओ की बैठक

विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, बजट उपयोग, सफाई व्यवस्था, और निर्माण कार्यों पर की विशेष चर्चा

धमतरी-नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने सोमवार को सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, बजट उपयोग, सफाई व्यवस्था, और निर्माण कार्यों पर विशेष चर्चा की गई।आयुक्त गोयल ने निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति धीमी होने से जनता में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, और शहरी आजीविका मिशन के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की गई। आयुक्त ने कहा कि अधूरे कार्यों की सूची बनाकर प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण कराएं। सफाई व्यवस्था पर भी विशेष जोर देते हुए नियमित निरीक्षण किया जाए तथा कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।सीएमओ को निर्देशित किया गया कि वे फील्ड में अधिक समय बिताएं और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करें, जिससे योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुँच सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!