Uncategorized

समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी, बकाया भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टोरेट का घेराव

छत्तीसगढ़ किसान यूनियन ने की अगुवाई में किसानों ने दिया धरना


धमतरी। मंगलवार को छत्तीसगढ़ किसान यूनियन एवं प्रदेश किसान संघ की अगुवाई में कलेक्टोरेट रोड में जनपद तिराहा के पास धरना प्रदर्शन किया गया। करीब तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन के बाद रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट का घेराव किया गया, वहीं मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। छत्तीसगढ़ किसान यूनियन की मांग है कि केन्द्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर किये गए बढ़ोत्तरी का लाभ देते हुए वर्ष 2026-27 में प्रति क्विंटल 3558 रूपये के दर से धान खरीदी किया जाये। इसी तरह किसानों को बकाया धान के अंतर की राशि अभी तक अप्राप्त है जिसका भुगतान जल्द से जल्द किया जाये। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की बकाया चौथी किश्त की राशि का भुगतान किया जाये। बेतहाशा बिजली बिल पर रोक लगाकर स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाकर पूर्ववत सामान्य मीटर लगाया जाये। किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो इसके लिये ऑनलाईन गिरदावरी बंद कर ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता खत्म किया जाये और ऑफलाईन में धान खरीदी किया जाये। दलहन तिलहन की खेती के प्रोत्साहन के लिये 5 हजार रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से बोनस दिया जाये। कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य से नीचे बोली न हो इसकी व्यवस्था सरकार तत्काल कराये तथा किसानों को रबी फसल के लिये गंगरेल बांध से नहर पानी दिया जाये। उक्त मांग को लेकर छत्तीसगढ़ किसान यूनियन जिलाध्यक्ष घनाराम साहू, रामनिहोरा निषाद, महावीर साहू, मनहरण साहू, मधुराम साहू, हनुमान सिन्हा, श्रीराम साहू सहित अन्य किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!