Uncategorized

जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को धमतरी में

युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शन और नवाचार के लिए मिलेगा मंच, नौ विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं


धमतरी. युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, रचनात्मकता को बढ़ावा देने तथा उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन इंडोर स्टेडियम, आमातालाब, धमतरी में होगा। युवा उत्सव के माध्यम से जिले के युवाओं को अपनी कला, संस्कृति, विचारों और नवाचारों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। युवा उत्सव में कुल नौ विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कहानी लेखन, चित्रकला, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज, पारंपरिक वेशभूषा तथा रॉक बैंड शामिल हैं। इन विधाओं के माध्यम से युवा अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति, सांस्कृतिक विरासत, कलात्मक कौशल, सामाजिक जागरूकता और आधुनिक तकनीक के प्रति अपनी समझ का प्रदर्शन कर सकेंगे। लोकनृत्य, लोकगीत और पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति को प्रोत्साहित करने के साथ ही कहानी लेखन, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक जैसी विधाओं से युवाओं की वैचारिक एवं सामाजिक अभिव्यक्ति को मंच मिलेगा। वहीं, विकसित भारत चैलेंज ट्रैक और क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज के माध्यम से युवा देश के विकास, नवाचार और समकालीन विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!