Uncategorized

धमतरी के 3 गांवों में लगेगा वाई-फाई, 3.54 लाख मंजूर, विद्यार्थियों को मिलेगी ऑनलाइन पढ़ाई में मदद


धमतरी। गांवों में इंटरनेट की सुविधा बढ़ाने और विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा से जोडऩे के लिए धमतरी जिले की तीन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक वाई-फाई स्थापित किया जाएगा। जिला खनिज संस्थान न्यास (ऊटऋ) मद से इसके लिए कुल 3 लाख 54 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस योजना में धमतरी विकासखंड की अछोटा, मगरलोड की मेघा और नगरी की कसपुर ग्राम पंचायत शामिल हैं। प्रत्येक पंचायत में वाई-फाई स्थापना के लिए 1 लाख 18 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सामुदायिक वाई-फाई के माध्यम से ग्रामीणों को इंटरनेट आधारित सुविधाओं तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। खासकर विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पाठ्य सामग्री, शैक्षणिक वीडियो और ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करना आसान हो सकता है।
डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर
जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुविधाओं का विस्तार आज की जरूरत है। उन्होंने कहा: ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुविधा आज की जरूरत है। सामुदायिक वाई-फाई से विद्यार्थियों को ई-लर्निंग, ऑनलाइन स्टडी मटेरियल और डिजिटल शिक्षा में बड़ी मदद मिलेगी। सभी जनपद पंचायतों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!