Uncategorized

साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सभी वर्गो का विकास होगा

मूलचंद सिन्हा
कुरुद । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण राजा चक्रधर सिंह ऑडोटोरियम भवन, डिपो गार्डन वार्ड क्रमांक 14 में किया गया। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, निकाय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष रविकांत चंद्राकर ने प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्वाचित होने पर कुरूद विधानसभा क्षेत्र की ओर से बधाई दी है। उन्होनें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश की जनता को को बधाई देते हुए कहा कि ये जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं की है, उन्ही की मेहनत का नतीजा है कि आज प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सभी वर्गो का विकास होगा। भारतीय जनता पार्टी की घोषणानुरूप आगामी 25 दिसम्बर को 18 लाख गरीब परिवारों को आवास, किसानों को 2 साल का बोनस सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य शासन द्वारा किये जायेंगे। साथ ही धमतरी जिले में भी विकास कार्यों को गति मिल पायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!