आवास पर्यावरण एवं लोकनिर्माण विभाग के अतिरिक्त प्रभार का एमआईसी मेम्बर पिंटु यादव ने ग्रहण किया कार्यभार
महापौर रामू रोहरा रहे विशेष रुप से उपस्थित, कहा मिलकर शहरहित व विकास के लिए करेंगे कार्य
महापौर के नेतृत्व में सभी वार्डो में सुचारु रुप से आगे बढ़ाएंगे पेडिंग कार्यो को – पिंटु यादव

धमतरी। कुछ दिन पूर्व महापौर रामू रोहरा द्वारा एमआईसी में फेरबदल करते हुए आवास पर्यावरण एवं लोकनिर्माण विभाग की जिम्मेदारी पार्षद विजय मोटवानी से वापस लेकर बनियापारा वार्ड पार्षद युगलकिशोर (पिंटु) यादव को अतिरिक्त प्रभार के रुप में दी गई थी। बता दे कि पिंटु यादव पहले से ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के एमआईसी मेम्बर है। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के बाद आज निगम कार्यालय में पिंटु यादव महापौर रामू रोहरा की मौजूदगी में नये प्रभार का कार्यभार ग्रहण किया।
इस मौके पर महापौर रामू रोहरा ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पिंटु यादव को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि मिलकर शहरहित व विकास हेतु काम करेंगे। श्री यादव पूर्व से ही राजनीति व समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। रुके हुए कार्य को मिलकर जल्द शुरु करेंगे। सभी पार्षदो की अपेक्षा अनुरुप विकास कार्यो के प्रस्तावो को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं नये आवास पर्यावरण व लोकनिर्माण विभाग प्रभारी सदस्य पिंटु यादव ने कहा कि पेडिंग कार्य को पुन: सुचारु तरीके से आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में सभी 40 वार्डो में विकास कार्य को गति दी जाएगी। पूर्व में अनेक निर्माण कार्यो का टेंडर हो चुका है। जिनका कार्य दीपावली पर्व के बाद शुरु हो जायेगा। महापौर के नेतृत्व व सहयोग से शहर विकास को गति दी जाएगी। इस अवसर पर पार्षदगण व अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।