Uncategorized

कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी नीलम चन्द्राकर व पूर्व जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, मोहन लालवानी के बीच बेहतर समन्वय, लगातार मजबूत हो रही कांग्रेस

अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में श्री लोहाना को मिला था पूर्व जिलाध्यक्ष श्री लालवानी का सहयोग व साथ

श्री लालवानी के जिलाध्यक्ष रहते श्री लोहाना ने भी संगठन की मजबूती व कार्यकर्ताओं की एकजुटता हेतु किया था भरपूर सहयोग

धमतरी । जिले में कांग्रेस मजबूत स्थिति नजर आ रही है। इसका कारण मजबूत नेतृत्व व कार्यकर्ताओं की मेहनत व एकजुटता को माना जा रहा है। संगठन की यह मजबूती चंद दिनों की मेहनत नहीं बल्कि सालों के बेहतर नेतृत्व व कार्यकर्ताओं की सक्रियता का परिणाम है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्षों व वर्तमान जिलाध्यक्षों के बीच बेहतर समन्वय, आपसी तालमेल, अनुभव का आदान, प्रदान, सबको को साथ लेकर आगे बढऩे की नीति कार्यकर्ताओं व वरिष्ठों का सम्मान के कारण आज पार्टी को मजबूत माना जा रहा है। और वर्तमान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी नीलम चन्द्राकर को पूर्व जिलाध्यक्षों का भरपूर साथ संगठन की बेहतरी हेतु मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि साल 2018 में मोहन लालवानी कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने, मार्च 2020 तक जिलाध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्हें वरिष्ठ कांग्रेस नेता व सफल चुनावी मैनेजमेंट में माहिर शरद लोहाना का भरपूर साथ मिला। साथ ही अन्य नेताओं का भी सहयोग रहा। जिससे संगठन कार्यकाल के दौरान मजबूत हुआ, फिर मार्च 2020 में शरद लोहाना कांंग्रेस जिलाध्यक्ष बने। अब बारी पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी द्वारा सहयोग की थी श्री लालवानी ने भी श्री लोहाना को संगठन संचालन व पार्टी को मजबूत करने में पूर्ण सहयोग दिया। दोनो नेताओं के बीच बेहतर तालमेल रहा। सत्ता में रहते हुए भूपेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। और केन्द्र में काबिज भाजपा की मोदी सरकार के नीतियों का पूरजोर तरीके से विरोध किया। इसके पश्चात दिसम्बर 2025 में कुरुद विधानसभा से पहली कांग्रेस नेत्री तारिणी नीलम चन्द्राकर को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके पश्चात श्रीमती चन्द्राकर ने उम्मीद से बढ़कर बेहतर तरीके से संगठन का संचालन कर रही है। उन्हें भी पूर्व जिलाध्यक्ष शरद लोहाना व मोहन लालवानी का भरपूर्व सहयोग समर्थन मिल रहा है। ऐसे में कांग्रेस आज एकजुट नजर आ रहा है। श्रीमती चन्द्राकर भी दोनो जिलाध्यक्षो के साथ अन्य वरिष्ठ नेताओं के सलाह को तवज्जों देती है, युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा व वरिष्ठों के अनुभव का बेहतर तालमेल बनाकर कांग्रेस संगठन को मजबूत कर रही है। वर्तमान में प्रेदश व देश में भाजपा की सरकार है विपक्ष में होने के बाद भी कांग्रेस जनता के बीच अपनी छाप छोडऩे में सफल हो रही है। जनहित में लगातार अनेक आंदोलन, धरना प्रदर्शन, घेराव, रैली, जुलूस हो रहे है। जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर स्वयं काफी सक्रिय है। जिससे अन्य कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो वर्तमान व पूर्व जिलाध्यक्षो के समन्वय व सहयोग से कांग्रेस और भी ज्यादा मजबूत हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!